• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली के CM बोले BJP हमें खत्म करने के लिए अकाउंट फ्रीज करेगी,नेताओं को गिरफ्तार करेगी और पार्टी दफ्तर खाली कराएगी

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के लिए मार्च करेंगे। उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। केजरीवाल 12 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा- पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा- हम शांति से भाजपा ऑफिस की ओर मार्च करेंगे। हमें पुलिस जहां रोकेगी, वहां बैठ जाएंगे। आधे घंटे रुकेंगे। पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो ठीक, नहीं तो ये उनकी हार होगी।

प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस ने BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही धारा 144 लगा दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी में भी DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)