• Thu. Jul 16th, 2026

आगरा के जूता कारोबारियों के घर इनकम टैक्स का छापा,गद्दे , बेड और अलमारी में मिला 60 करोड़ का कैश

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

आगरा में 3 जूता कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। एक कारोबारी के घर से 60 करोड़ रुपए के नोट बरामद हुए हैं। यह नोट बेड, गद्दों और आलमारी में छिपाकर रखे थे। नोटों की तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि बेड पर नोटों की गड्डियां रखी हैं। जमीन पर रखे बैग भी नोटों से भरे हैं।

इनकम टैक्स टीम हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग के घर और ऑफिस पहुंचीं। सर्च किया तो उनके घर पर बेड और गद्दों में नोट के बंडल मिले। भारी भरकम कैश देखकर अफसरों ने नोट गिनने के लिए बैंक से करीब 10 मशीन मंगाई।

पूरी रात कार्रवाई चली है। रविवार सुबह तक टीम डंग के आवास पर है। ऐसे में आंशका है कि कैश का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

आयकर टीम को बीके शूज और मंशु फुटवियर के यहां कितना कैश मिला इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं। कुछ सालों में ही ये बाजार में बड़ा नाम बन गए।

कारोबारियों के पास से जमीन में भारी निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। आगरा में इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। अफसरों ने तीनों जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। उनसे डेटा लिया गया।

रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। आईटी टीम ने लॉक तोड़ने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क किया है।

हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग का घर प्रभुनगर इलाके के जयपुर हाउस में है। वो आर्टिफिशियल लेदर का कारोबार करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से नोटों की बड़ी खेप मिली है। 500-500 के नोटों की गड्डियां अलमारी, बेड और गद्दों में भरी थी।

नोटों को गिनते-गिनते अधिकारी थक गए। रात में टीम ने आराम करने के लिए बाहर से गद्दे मंगाए।

तीनों कारोबारियों के 6 ठिकानों पर आयकर विभाग के 30 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर टीम में आगरा के अलावा, कानपुर और लखनऊ के अफसर भी शामिल किए गए हैं।

तीनों कारोबारियों ने बहुत तेजी से मार्केट में अपना बिजनेस बढ़ाया। आयकर विभाग को इनके यहां टैक्स चोरी के इनपुट लगातार मिल रहे थे। टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में इनपुट सही पाए गए। इसके बाद रेड डाली गई।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

आप थके हुए हैं पर आपका दिमाग जगा हुआ क्यों है
पॉवरिका ने SECI से ₹3.85/यूनिट टैरिफ पर 100 मेगावाट की पवन परियोजना बोली जीती
{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}