• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और एक्स को नोटिस जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और एक्स को नोटिस जारी किया। वहीं, हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ब्लॉक किए गए ‘एक्स’ अकाउंट को तुरंत बहाल करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया।

हाईकोर्ट ने आज कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर सुनवाई की। याचिका में उनके व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ब्लॉक किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई। दीपके की याचिका पर जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने सुनवाई की।

अभिजीत दीपके, जो पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं, ने 15 मई को मुख्य न्यायाधीश सुरेश कांत द्वारा दी गई कॉकरोच और परजीवी वाली टिप्पणी के विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी। यह टिप्पणी सीनियर एडवोकेट की पदवी से संबंधित एक याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )