• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण ने एक बार फिर नॉइज बैरियर लगाने का टेंडर जारी किया

नोएडा और भंगेल एलिवेटेड रोड पर वाहनों के शोर से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण ने एक बार फिर नॉइज बैरियर लगाने का टेंडर जारी किया है। करीब 18.81 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य दो महीने में पूरा किया जाएगा। जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एलिवेटेड के किनारे छह फीट ऊंचे बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे शोर करीब 50 डेसिबल तक कम हो सकेगा।

इससे सेक्टर-41, 47, 48, 49, 82, 107 और 110 समेत आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। एलिवेटेड रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण लोग लंबे समय से शोर की समस्या झेल रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )