• Tue. Oct 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महिलाओं के साथ पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों और महिलाओं के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में ऐसा माहौल बनता जा रहा है, जहां अगर कोई महिला सवाल उठाती है तो उसे चुप कराने की कोशिश की जाती है। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

राहुल गांधी के मुताबिक, महिला प्रदर्शनकारियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों के साथ कथित तौर पर कैमरा छीनने और उन्हें घसीटने का भी मुद्दा उठाया।

कांग्रेस नेता ने साकेत थाने से जुड़े मामले पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि अगर महिलाएं शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचती हैं और वहीं उनके साथ गलत व्यवहार होने के आरोप लगें, तो यह गंभीर चिंता की बात है।

राहुल गांधी ने मांग की कि साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक किया जाए और अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के गृह मंत्रालय के अधीन होने का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी सवाल किया और महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)