• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए जिला उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देश दिए 

दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए जिला उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देश दिए हैं। अभी दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे (दिल्ली बॉर्डर से खेड़कीदौला टोल तक) और हाईवे (खेड़कीदौला टोल तक कापड़ीवास तक) के बीच में 17 प्वाइंट पर 30 ब्लैक स्पॉट हैं। इन सभी प्वाइंट पर कई चालक सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के प्रयास कर रही है।
कहां और कितने हैं ब्लैक स्पॉट
कापड़ीवास में 4, मन्नत ढाबा के पास एक, राठीवास में एक, बिलासपुर चौक पर दो, बिनौला भारत पेट्रोल पंप पर एक, बिनौला फ्लाईओवर पर दो, पंचगांव होटल पर एक, एनएसजी घाटी में एक, मानेसर बस स्टैंड के पास 5, रामुपरा फ्लाईओवर पर 1, एनएच 48 वाटिका चौक के पास 1, नरसिंहपुर में 2, खांडसा एफओबी के पास 2, बेरी वाला बाग, एनएच-48 में एक , एटलस एफओबी के पास ए, शंकर चौक पर एक, एंबियंस मॉल से दिल्ली बॉर्डर पर तीन ब्लैक स्पॉट हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )