• Sat. Apr 11th, 2026

UP – बांदा:पर्यटन मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य बने अच्छरौंड निवासी डॉ. श्रवण कुमार*

News : दिल्ली विश्व विद्यालय के प्राध्यापक और बाँदा जिले ग्राम अच्छरौंड निवासी डॉ. श्रवण कुमार भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य बनाये गये हैं।
भारत सरकार के मंत्रालयों विभागों में गठित हिंदी सलाहकार समिति का मुख्य कार्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, सरकारी कार्यों में इसके प्रयोग को बढ़ाने और राजभाषा नीति गृह मंत्रालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु परामर्श देना है। यह समिति हिंदी को सशक्त भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए सुझाव देती है और प्रगति की समीक्षा करती है।डॉ.श्रवण कुमार हिन्दी के वैश्विक संगठन विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं।आप दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य भी करते हैं और लगातार लेखन कार्यों में भी संलग्न हैं।बाँदा जिले के लिए यह बड़े गर्व एवं सम्मान की बात है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)