• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक चालक की मौत

सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। इटावा निवासी रवि कुमार (37) वर्तमान में ईकोटेक-3 क्षेत्र की चंदन सिटी कॉलोनी में रहकर ईवी वाहन चलाते थे। 26 जुलाई की सुबह वह ड्यूटी के लिए सेक्टर-145 की ओर जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उनकी ईवी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ईवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )