• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मिर्ज़ापुर में हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल,थमे बसों के पहिए

यूपी के मिर्ज़ापुर में साल के पहले दिन रोडवेज बसों का चक्का जाम।हड़ताल पर गये चालक।सभी रोडवेज बसों का परिचालन रुका।हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज चालको ने हड़ताल किया।उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में आज साल के पहले दिन सरकारी रोडवेज बस चालको ने हड़ताल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

चालको के हड़ताल के कारण रोडबेज बसों का परिचालन पूरी तरह से रुक गया।हड़ताल कर रहे चालको ने जम कर नारेबाजी किया।रोडवेज बस स्टैंड पर चालको की हड़ताल के कारण यात्रियों को साल के पहले दिन परेसानी उठानी पड़ी।
हड़ताल कर रहे चालको का कहना है कि जो हिट एंड रन कानून बनाया जा रहा है वह चालको के हितों में नही है।इस कानून में जो प्रावधान किए गये है कोई भी चालक इसको पूरी नही कर सकता है क्यो की इसमे दस साल की सजा और दस लाख का जुर्माना है कोई भी चालक इतना पैसा नहीं कमाता की इसे पूरा कर सके इससे अच्छा तो हम लोग दूसरा कोई काम कर ले।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )