• Tue. Jul 21st, 2026

देश में आई पहली डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा

डेंगू से बचाव के लिए देश में पहली वैक्सीन आ गई है। ड्रग कंट्रोलर डीसीजीआई ने टाकेडा कंपनी की डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन चार से 60 साल के लोगों को लगाई जा सकती है और डेंगू वायरस के सभी चार सीरोटाइप से बचाती है।पहले डेंगू हुआ हो या नहीं, दोनों को लग सकती है और टीके से पहले कोई खून की जांच नहीं करानी होगी। यह 0.5 एमएल की दो डोज में लगेगी, जिनके बीच तीन महीने का अंतराल होगा। डॉक्टरों के अनुसार पिछले 20 साल में डेंगू के मामलों में 11 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2025 में 1.13 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए, जबकि वास्तविक संख्या करोड़ों में हो सकती है।

डेंगू की कोई खास दवा नहीं है और यह जानलेवा भी हो सकता है। कंपनी के सात साल के परीक्षण में क्यूडेंगा अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को 84 फीसदी तक कम पाया गया है और यह सात साल तक असरदार रहती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )