• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गौतम बुद्ध नगर: जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी

जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से सीबीएसई,आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों के हितों को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 46 पार होने की वजह से बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी।

वहीं अभिभावकों की ओर से भी जिला प्रशासन से स्कूलों को बंद कर देने की मांग की जा रही थी। कई स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )