• Fri. Feb 6th, 2026

गूगल और Meta को ईडी का नोटिस

गूगल और Meta को ईडी का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रही ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के वित्तीय अपराधों की जांच कर रही है जो गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किए जाते हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने यह समन भेजा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुनिया की दो सबसे बड़ी दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। सट्टेबाजी ऐप के मामले में जांच कर रही ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। इस दौरान ईडी दोनों से पूछताछ करेगी।

दरअसल ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (Online Betting App Cases) के मामलों की जांच कर रही है। इससे जुड़े कई वित्तीय अपराध उजागर हो रहे हैं। इन ऐप को गूगल और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोट किया जाता है, जिसके सिलसिले में ईडी ने अब दोनों कंपनियों को समन भेज दिया है।

ऑनलाइन बेटिंग ऐप का नेटवर्क काफी दूर तक फैला है। ईडी अपनी जांच में सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में गूगल और मेटा कंपनियों को भी समन भेजा गया है। बता दें कि प्ले स्टोर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म गूगल का हिस्सा हैं, तो वहीं मेटा इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )