• Tue. Feb 17th, 2026

रांची में इंजीनियर और नेताओं के 9 ठिकाने पर ED ने की छापेमारी,नौकर के घर बरामद हुए 20 करोड़, नोटों की गिनती जारी

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

रांची में सोमवार को ED ने 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर शामिल हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल नौकर के घर से 20 करोड़ कैश मिला है। नोटों की गिनती जारी है।

जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है उनमें से दो इलाकों के नाम सामने आए हैं। ये हैं धुर्वा का सेल सिटी इलाका और बोड़ेया मोरहाबादी रोड। सूचना है कि ED आज जिनके यहां छापेमारी कर रही है, उन सबके तार चीफ इंजीनियर रह चुके वीरेंद्र राम से जुड़े हुए हैं।

वीरेंद्र राम मामले को लेकर ही ED ने कार्रवाई की है। रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर छापेमारी चल रही है। इससे पहले 22 फरवरी 2022 को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। इस दौरान वीरेंद्र राम की कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था। छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ रुपए के जेवरात और करीब 30 लाख रुपए नकद भी मिले थे।

ED ने जमशेदपुर निगरानी थाने में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज घूसखोरी के एक मामले को जांच के लिए ECIR के रूप में दर्ज किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)