• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: ED ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त

नोएडा: ED ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त, रियल एस्टेट कारोबारी अनिल मिठास पर बड़ी कार्रवाई

नोएडा में रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल मिठास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ईडी ने पूरी तैयारी के साथ यह कार्रवाई की है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में घर खरीदारों, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों से प्राप्त भारी-भरकम रकम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड और इसके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने परियोजना में निवेश किए गए फंड्स को इधर-उधर घुमाया गया। परियोजना को अधूरा छोड़ दिया। इससे हजारों खरीदारों को भारी नुकसान हुआ।

126 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
अब तक इस मामले में कुल 126 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है। ताजा कार्रवाई में अनिल मिठास से जुड़ी एचयूएफ की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि अनिल मिठास का उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में सक्रिय है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )