• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सातवें चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,अलग अलग जगहों पर रोड शो ,जनसभा

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

उत्तर प्रदेश में 7वें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग है। लोकसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूपी की कुशीनगर और सोनभद्र में रोड शो निकालेंगे। अखिलेश यादव महाराजगंज में जनसभा करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी में जनसभा करेंगी।

यूपी में 1 जून को आखिरी फेज में वोटिंग है। 13 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज सीटें हैं। आज शाम इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभा करेंगे। योगी हिमाचल प्रदेश के मंडी और हमीरपुर में लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। वहीं, पंजाब के आनंदपुर साहिब और लुधियाना में भी रैली करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज वाराणसी के शिवपुरी में स्थित कादंबिनी लॉन में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी के नदेसर में PWD गेस्ट हाउस के पीछे मंगलम वाटिका में जनसभा करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)