उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने पांच उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाया है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को फाल्ट और ट्रिपिंग से भी छुटकारा मिलेगा।
अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि सेक्टर 38 के उपकेंद्र में क्षमता 23 एमवीए से बढ़ाकर 28 एमवीए कर दी गई है। इससे 1420 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सेक्टर 6 के उपकेंद्र की क्षमता 20 एमवीए से बढ़ाकर 25एमवीए कर दी गई है। यहां दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ऐसे ही सेक्टर 62सी के उपकेंद्र में क्षमता 25 एमवीए से बढ़ाकर तीस एमवीए कर दी गई है। जिससे 1250 उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। सेक्टर 83 उपकेंद्र में वीसीबी पैनल बदले गए हैं। इसी तरह एनएसईजेड उपकेंद्र में 33केवी की लाइन डबल सोर्स किया गया। ताकि आपूर्ति बेहतर हो सके।