• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: कार सवार महिला ने मामूली कहासुनी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट 

सेक्टर-53 कंचनजंगा अपार्टमेंट गेट पर एक कार सवार महिला ने मामूली कहासुनी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि रविवार दोपहर करीब चार बजे एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने कंचनजंगा अपार्टमेंट आई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तब निकासी गेट पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस मामूली हादसे के बाद महिला गुस्से में आ गई और वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर भड़क उठी। पहले उसने गार्ड के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जब गार्ड ने विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। महिला कार से उतरकर गार्ड के साथ हाथापाई करने लगी। इस दौरान आसपास मौजूद सोसाइटी के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में महिला का आक्रामक रवैया और गार्ड के साथ की गई मारपीट साफ दिखाई दे रही है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )