• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया जाएगा कोना-कोना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म और यार्ड में छिपे ब्लाइंड स्पॉट की पहचान होगी। इसके बाद इसे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सर्विलांस पर लाया जाएगा। हाल ही में रेल विभाग के उच्च अधिकारियों की एक बैठक में इन चिह्नित स्थानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन परिसर में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे और फेस रिकग्निशन तकनीक वाले कैमरे लगाए जाएंगे। रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए, इसलिए अधिकारियों की ओर से एक कमेटी बनाकर सुझाव मांगे गए थे।

हाल ही में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में स्टेशन परिसर में सुरक्षा के विषय में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म और यार्ड में छिपे ब्लाइंड स्पॉट का निदान करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट के आधार पर इसे परियोजना को स्वीकृत किया गया है। परियोजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस रिकग्निशन तकनीक वाले कैमरे लगाए जाएंगे। इसके सफल क्रियान्वयन के बाद दिल्ली के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना आवाजाही करने वाले लाखों यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू किया जा रहा है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )