• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सर्जरी में फेल, ठगी में माहिर: डेटिंग ऐप पर महिला बनकर बनाता शिकार

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले डॉक्टर को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) एमबीबीएस और एमडी है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले आंध्र प्रदेश में निजी अस्पताल में इलाज करता था। वहां पर सर्जरी गलत हो ने पर प्राथमिकी दर्ज हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग कर ग्रेनो के चाई-फाई में किराये पर रहने लगा था।महिलाओं की आवाज में निवेश पर मुनाफे का देता था झांसाआरोपी ने सोशल मीडिया समेत डेटिंग ऐप पर महिला के नाम और फोटो से आईडी बनाकर साइबर ठगी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद आरोपी लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं की आवाज में बात करता था। भरोसा जीतने के बाद निवेश पर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराता था।डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से रामाकृष्ण को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। बातचीत के बंगलूरु के इंजीनियर से ठगी में पकड़ा गया आरोपीसाइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने बंगलूरू निवासी इंजीनियर से ठगी की थी। शिकायत पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले साक्ष्यों पर काम करते हुए आरोपी की लोकेशन तलाशी गई।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अंग्रेजी में संवाद कर उच्च आय वर्ग के उपयोगकर्ताओं को फर्जी महिला प्रोफाइल से निशाना बनाता था।

खुद का परिचय एक नामी कंपनी में वित्तीय सलाहकार के तौर पर देता था।दौरान खुद को महिला बताकर वह लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह उन्हें एक निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने की सलाह देता था। पीड़ितों से जिस बैंक खाते में पैसा जमा कराया जाता था, वह एक म्यूल अकाउंट था। इस खाते की इंटरनेट बैंकिंग के लिए आरोपी डॉक्टर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )