• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: साइबर जालसाजों ने सेक्टर-27 निवासी एक महिला से करीब 62 लाख रुपये की ठगी की

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने सेक्टर-27 निवासी एक महिला से करीब 62 लाख रुपये की ठगी की है । थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रीति ने बताया है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप का संचालन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉ. राजीव सिंह बताया और आईपीओ में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। शुरुआत में आरोपियों ने पीड़िता को छोटे निवेश पर कुछ राशि निकालने की सुविधा दी, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद महिला ने अलग-अलग तिथियों में कई बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।

कुछ दिन बाद जब उन्होंने पैसे निकालने चाहे तो आरोपियों ने संपर्क खत्म कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन, चैट, भुगतान रसीद और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक खाते जिनमें रकम ट्रांसफर करवाई गई है उनका ब्यौरा खंगाला जा रहा है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )