• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ByAnkshree

Dec 18, 2025

देश के महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन देर रात हो गया। राम सुतार ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को आकार दिया। उनके पुत्र मूर्तिकार अनिल राम सुतार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी लंबी बीमारी के बाद बुधवार (कल) देर रात करीब डेढ़ बजे नोएडा के सेक्टर-19 स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 100 साल के थे। आज उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 में किया जाएगा।

पुत्र अनिल राम सुतार ने बताया कि पिता राम सितार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार ने नोएडा में अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे अनिल सुतार, जो खुद एक कुशल शिल्पकार हैं, ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )