• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी की 14 सीटों पर पांचवे चरण का मतदान जारी, रायबरेली और अमेठी चर्चित सीट पर भी आज वोटिंग

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटे में 12.89% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बांदा में 14.57% और सबसे कम गोंडा में 9.55% वोटिंग हुई।

महोबा में देर रात ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत हो गई है। महोबा और गोंडा में कई पोलिंग बूथों पर EVM खराब हो गई है। कौशांबी में एक पोलिंग बूथ पर सड़क को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़े हैं।

यूपी में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग हो रही है। 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं।

14 में 13 सीटों पर भाजपा और 1 (रायबरेली) कांग्रेस के पास है। 14 में से चार सीटें रिजर्व हैं। इन सीटों पर कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं।

इस फेज में चार केंद्रीय मंत्री- अमेठी से स्मृति ईरानी, फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, लखनऊ से राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, रायबरेली से भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

राहुल गांधी और करण भूषण सिंह पर सबकी नजरें रायबरेली से इस बार सोनिया गांधी की जगह उनके बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं। यह करण भूषण का पहला चुनाव है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)