• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: टीवी स्टैंड में रखे पुराने पटाखों में लगी आग, जांच जारी

सेक्टर-119 स्थित अम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार रात धमाका होने से हड़कंप मच गया। हादसे में फ्लैट का दरवाजे और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मां और बेटी घायल हो गईं। धमाके की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।पुलिस के मुताबिक सोसाइटी की 19वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में तेज धमाके की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि फ्लैट में रखे टीवी स्टैंड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। टीवी स्टैंड में दिवाली के बचे हुए पुराने पटाखे भी रखे थे। आग लगने के बाद पटाखों में धमाका हो गया। धमाके के समय फ्लैट में मां और बेटी मौजूद थीं। घटना के बाद कुछ देर के लिए सोसाइटी में दहशत का माहौल रहा।

कई लोगों को लगा कि फ्लैट में गैस सिलिंडर फट गया है।कोतवाली सेक्टर-113 प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुराने पटाखों में आग लगने से धमाके की बात सामने आई है। एहतियात के तौर पर फ्लैट सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बिजली कड़कने की आवाज हुईसोसाइटी के एओए सचिव आदित्य वशिष्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सोसाइटी के एच टावर में ब्लास्ट हुआ। हम सभी को लगा कि बिजली कड़कने की आवाज है। तुरंत ही टावर के पास जाकर पहुंचे। हमलोग 19वें फ्लोर पर गए। जहां महिलाएं और उसकी बेटी के घायल होने की जानकारी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फ्लैट से इतनी तेज आवाज कैसे आई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )