• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में सेक्टर -117 के अपार्टमेंट की 17 वीं मंजिल में लगी आग,फायर विभाग ने पाया 20 में आग पर काबू

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

नोएडा के सेक्टर-117 स्थित एल्डिगो सोसाइटी के 17 वें फ्लोर की बालकनी में आग लग गई। आग ऐसी में शॉट सर्किट की वजह से लगी। जिस समय आग लगी घर सभी लोग मौजूद थे। दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी न आग पर काबू पा लिया। चुकी आग 17 वें फ्लोर पर लगी थी। इसलिए वहां पर लगे फायर टिंडर ये आग बुझाई गई। इसके बाद ठंडा करने के लिए नीचे से पाइप को ऊपर तक बिछाया गया।

CFO ने बताया कि बुधवार देर रात आग लगी थी। गार्ड और अन्य लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर एक गाड़ी भेजी गई। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। ऐसी में शॉट सर्किट के बाद आग लगी। बालकनी के बाद आग कमरे की तरफ बढ़ी जिससे बुझा दिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि बालकनी और कमरे में रखा थोड़ा सामान जलकर राख हुआ है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)