• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 15 भू -माफियों पर FIR दर्ज, अभियंता की शिकायत पर हुई कार्यवाई

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में सेक्टर-113 थाने में 15 भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। केस नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर सोरखा गांव में अतिक्रमण कर रखा है। बार-बार मना करने के बावजूद भूमाफिया मान नहीं रहे हैं। पुलिस ने अवर अभियंता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अवर अभियंता ने बताया कि सोरखा गांव जाहिदाबाद के खसरा संख्या-819 की अधिसूचित/अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि है। इस भूमि पर विकास यादव, चिन्नू यादव, अमित, सचिन, महेश, सुरेश, रिंकू, सचिन, चेतन यादव, सोनू पहलवान, मिंदर यादव, रोहित, निशू यादव, अनिल यादव और रामू ने जबरन अवैध अतिक्रमण कर रखा है। भूमि पर 31 मई 2024 को मौके पर भूलेख विभाग के उच्चाधिकारी एवं संबंधित लेखपाल व वर्क सर्किल-6 द्वारा अवैध निर्माण को रुकवाया गया।

आरोप है कि ये लोग रात के अंधेरे में अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। इससे नोएडा का सुनियोजित विकास प्रभावित हो रहा है। विकास यादव समेत कई अन्य भूमाफियाओं पर पहले भी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में केस दर्ज हो चुका है। आरोप है कि कुछ लोग संगठित गिरोकर बनाकर अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि पर नियमों को दरकिनार करते हुए कब्जा कर रहे हैं।

डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व में ब्रह्म कुमारी आश्रम की संचालिका रिचा गुप्ता द्वारा मारपीट करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)