• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: ई-रिक्शा-बाइक टैक्सी की फिटनेस जांच आसान

शहर में ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी चालकों को अब अपने वाहन की फिटनेस की जांच कराने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। अब इन वाहनों की फिटनेस जांच सेक्टर-33 स्थित विभाग के कार्यालय में ही होगी। इससे वाहन मालिकों को स्वचलित जांच स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा।

परिवहन विभाग के अनुसार,ए, बी, सी कैटेगिरी के तहत करीब 17 प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच में ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी शामिल नहीं थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक व्यावसायिक वाहनों के लिए फिटनेस जांच पहले आठ वर्षों तक साल में दो बार और इसके बाद हर वर्ष कराना जरूरी है। यही नियम ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी पर भी लागू रहेगा। जिले में वर्तमान में करीब 27 हजार ई-रिक्शा और लगभग 3500 बाइक टैक्सी पंजीकृत हैं, जिनकी जांच अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी।
मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाकर टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समय पर वे आसानी से अपने वाहन की फिटनेस जांच करा सकेंगे। गौरतलब है कि जिले में फिलहाल ग्रेटर नोएडा के वेदपुरा स्थित कीगोल्ड ड्राइविंग कॉलेज एंड फिटनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड और धूम मानिकपुर स्थित प्रणाम रोड गुरु ऑटो फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड फिटनेस केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर रोजाना करीब 100 वाहनों की जांच होती है और यहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली के वाहन भी पहुंचते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )