• Mon. Feb 9th, 2026

नोएडा: फ्लोरीकल्चर की टीम शहर की हाईराइज सोसाइटियों में बागवानी का निरीक्षण करने पहुंची

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की किस हाईराइज सोसाइटी में बागवानी सुंदर है, इसके लिए निरीक्षण 6 फरवरी से शुरू हो गया है। शनिवार को फ्लोरीकल्चर की टीम शहर की हाईराइज सोसाइटियों में बागवानी का निरीक्षण करने पहुंची। हर बार की इस बार भी शहर में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के साथ ही शहर की हाईराइज सोसाइटी, घर, क्लब, इंडस्ट्री, रोड साइड बागवानी, छत की बागवानी प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है।
इस प्रतियोगिता के तहत शनिवार को शहर की हाईराइज सोसाइटियों में फ्लोरीकल्चर की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव मेंबर ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में बागवानी प्रतियोगिता की जा रही है। इस बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इसमें हाईराइज सोसाइटी वर्ग में नोएडा की 9 सोसाइटी और ग्रेटर नोएडा की 6 सोसाइटी भाग ले रही हैं। 6 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान निर्णायक मंडल की ओर से बगीचों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए फ्लोरी कल्चर की ओर से 6-7 टीम बनी हुई हैं और हर टीम में करीब 2 से 3 जज होते हैं। प्रतियोगिता के नतीजे पुष्प प्रदर्शनी के दौरान ही घोषित होंगे।

यहां निरीक्षण करने पहुंची टीम
सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी के एओए सचिव अभिनव सैनी ने बताया कि इस बार हमारी ओर सोसाइटी ने दूसरी बार बागवानी प्रतियोगिता में भाग लिया गया है। इसके लिए पिछले एक साल से तैयारी की जा रही थी। शनिवार को बागवानी का निरीक्षण करने टीम आई थी। सेक्टर-93ए स्थित एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी के एओए सदस्य व सिक्योरिटी चेयरमैन गौरव मेहरोत्रा ने बताया कि सोसाइटी की ओर से बागवानी प्रतियोगिता के तहत दूसरी बार आवेदन किया गया है। ऐसे में निरीक्षण के लिए शनिवार को फ्लोरीकल्चर की टीम सोसाइटी आई थी।
———-
इन कैटेगिरी में हो रहा निरीक्षण
बड़ा बगीचा (40 वर्ग मीटर और उससे अधिक)
मध्यम बगीचा (25 से 40 वर्ग मीटर)

छोटा बगीचा (15 से 25 वर्ग मीटर)

मिनी गार्डन (15 वर्ग मीटर से कम)

बालकनी गार्डन

सर्वश्रेष्ठ एथनिक टेरेस गार्डन

सर्वश्रेष्ठ टेरेस गार्डन

सर्वश्रेष्ठ रोड साइड गार्डन

सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बेल्ट

कॉर्पोरेट्स, संस्थान, विश्वविद्यालय और स्कूल।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )