• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

आगामी नवरात्रि एवं दशहरे के पर्वो के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित नोएडा डेली मार्ट से कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना एवं व्रत की नमकीन का 01-01 नमूना लिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-77 नोएडा स्थित हापी होम ग्रॉसरी स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना , चौहान किराना स्टोर से साबूदाना का 01 नमूना , मार्ट एंड मोर स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना एवं सेक्टर-34 नोएडा स्थित परिवार आटा चक्की से रामदाना लड्डू का 01 तथा बाला जी आटा चक्की से समा के चावल का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 09 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )