• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात; हर तरफ पैनी नजर

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट रही। औद्योगिक इकाइयों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। आलाधिकारी औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करते रहे।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह स्वयं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनमोल औद्योगिक इकाई समेत विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों, संवादनशील स्थालों एवं प्रमुख चौराहों पर निरंतर प्रभावी, पेट्रोलिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने श्रमिकों से संवाद भी किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )