• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Chhattisgarh के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता हुआ निधन

ByIcndesk

Jan 8, 2024

Report By : Ankit Srivastav (ICN Network)

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह यानी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के पिता की तबीयत बीते करीब तीन महीनों से खराब थी और बीते साल ही उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

जानकारी के अनुसार, नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार आज दोपहर को ही किया जाएगा। दरअसल, भूपेश बघेल दिल्ली में हैं और उनके आज दोपहर तक रायपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

By Icndesk