• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 14वें फ्लोर पर ले जाकर बच्ची से छेड़छाड़

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की एक सोसाइटी में बुधवार शाम एक बाहरी शख्स ने घुसकर 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी गलत काम करने के इरादे से बच्ची को ऊपरी मंजिल तक ले गया, लेकिन तभी वहां कोई पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। वहीं निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस पर देर रात तक जमकर हंगामा चला। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है।निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाली 13 साल की बच्ची बुधवार शाम किसी काम से सोसाइटी के बाहर गई थी।

बाहर से आते समय एक शख्स उसे रोक लिया और पैर में चोट लगने का बहाना बनाकर अंदर तक छोड़ने की बात कहीं। आरोपी दूसरे गेट से बच्ची के साथ अंदर आया। आरोप है कि वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। उसके बाद टावर में भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। आरोपी ने बच्ची से लिफ्ट का बटन दबाने को कहा। आरोप है कि जैसे ही लिफ्ट आई तो आरोपी ने बच्ची को अंदर खींच लिया और 14 मंजिला टावर की ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। गलत काम करने का प्रयास किया, लेकिन तभी सोसाइटी का कोई निवासी वहां पहुंच गए। निवासी के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर घटना की सूचना अपने परिजनों को बताई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही सोसाइटी में सभी को सूचना मिल गई। देखत ही देखते भीड़ नीचे जमा हो गई। पुलिस ने सोसाइटी में जाकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज मांगी।

पुलिस का कहना है कि एओए ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई है। सभी कैमरों की फुटेज नहीं मिली है, लेकिन फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर हुआ हंगामाघटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर जमकर हंगामा किया। एओए पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं होने और सभी सीसीटीवी कैमरा चालू नहीं होने पर हंगामा किया। मांग की है कि घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )