कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के पूर्ण रोकथाम हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे, न होने देंगे तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने अनुशासन, उत्साह एवं गंभीरता के साथ सहभागिता निभाई। अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में बालिकाओं की भूमिका को सशक्त बनाने तथा समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी विभा त्रिपाठी, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष डॉक्टर केसी विरमानी, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर सहित बालक बालिकाओं एवं स्कूल प्रधानाचार्य व अध्यापकगण उपस्थित.

