• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: वाहन चालकों की लापरवाही से सरकार ने कमाए 1.50 करोड़ रुपये

यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत एक हफ्ते में नियमों की अवहेलना करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिससे सरकार की 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यातायात पुलिस की ओर से 11,530 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान बीते आठ महीने से यातायात पुलिस चला रही है।
पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच में यातायात पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1650, दोपहिया वाहन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा हेलमेट न पहनने पर 768, चालक द्वारा हेलमेट न पहनने पर 697, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 877, तेज गति में वाहन चलाने पर 83, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 72 और गलत लेन में वाहन चलाने पर 405 व अन्य चालान किए गए।
इस दौरान कैमरों के माध्यम से 74 चालान किए गए जिनमें नो एंट्री के दस, तेज गति में वाहन चलाने पर 68, दोपहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट न पहने पर एक और वाहन चालक द्वारा सीट बेल्ट न लगाने पर तीन चालान शामिल है। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से शहर पर विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नियमों को लेकर जागरूक भी किया गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )