• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क 250 एलईडी लाइटों से होगा रोशन

सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमग होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 1.49 करोड़ से 250 लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जीएमडीए पार्क में दोबारा से लेजर लाइट और साउंड सिस्टम शुरू करा दिया है। 25 एकड़ में फैले पार्क में सुबह-शाम काफी लोग आते हैं। ऐसे में जीएमडीए पार्क में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क की बाउंड्रीवाल पर कटीले तारों की फेंसिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि पार्क को पहले से बेहतर किया गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )