• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सरकार ने ‘एक घर, एक कनेक्शन’ नीति लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया

भारत की कुकिंग गैस पॉलिसी में साल 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस इस्तेमाल को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है. अब सरकार ने ‘एक घर, एक कनेक्शन’ नीति लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. ऐसे में अगर आपके घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, तो ये नया नियम सीधे तौर पर आप पर असर डाल सकता है. खासतौर पर LPG सिलेंडर रिफिल को लेकर परेशानी बढ़ सकती है. ये नया नियम 14 मार्च 2026 से लागू किया गया है. सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह फैसला लिया गया है. 

  • जिन घरों में PNG कनेक्शन मौजूद है, वहां LPG सिलेंडर की रिफिल बंद की जा सकती है
  • ऐसे परिवारों को नया LPG कनेक्शन नहीं दिया जाएगा
  • उपभोक्ताओं से LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए कहा जा सकता है

सरकार ने ये नियम क्यों लागू किया?

सरकार के अनुसार इस फैसले का सबसे बड़ा कारण गैस सप्लाई मैनेजमेंट है. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास बढ़ते तनाव ने ईंधन उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ा दी है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर पड़ता है.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )