• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शासन का निर्देश, उद्घाटन के साथ ही शुरू कराए कमर्शियल उड़ान

दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर फिर से सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। जहां निजी एयरलाइंस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं डीजीसीए से अनुमति के लिए भी आवेदन पर कार्यवाही तेज कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शासन से भी निर्देश हैं कि नवी मुंबई की तरह बाद में उड़ान की जगह उद्घाटन के साथ ही यात्री सेवाएं शुरू कराई जाएं।
यमुना प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो और अकासा एयर अलग-अलग शहरों के लिए डीजीसीए में आवेदन कर चुके हैं। एयर इंडिया भी उड़ान नोएडा एयरपोर्ट से शुरू करने की तैयारी में है। डीजीसीए को ही उड़ान की अनुमति एयरलाइंस को देनी है। यह अनुमति लेकिन डीजीसीए से एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद ही जारी हो सकेगी। शासन से भी निर्देश है कि एयरोड्रम लाइसेंस की कॉपी डीजीसीए से मिलते ही तुरंत एयरलाइंस कंपनियों को भी भेज दी जाए।
लखनऊ में बुधवार को पहुंचे अधिकारी
बुधवार को भी यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसमें नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों के अलावा डीजीसीए के एयरोड्रम लाइसेंस को लेकर भी बातचीत हुई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )