• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जेवर: मंदिर के पास शौचालय किया सील

जेवर की पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन मंदिर के पास शौचालय को पुलिस ने सील कर दिया है। जिसके बाद फिर से विवाद शुरू हो गया है। पुलिस ने शौचालय के दरवाजे पर लकड़ी का गेट रख दिया है और उस पर निशान लगा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी शौचालय को दूसरी जगह बनाने पर जोर दिया, लेकिन व्यापार संघ ने इसका विरोध किया है और अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी हैं।

विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि शौचालय जनसुविधा के लिए आवश्यक है, लेकिन किसी भी स्थिति में धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बीच का रास्ता निकालने की बात कही और शौचालय को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के विकल्प पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिला पंचायत की ओर से नए स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं शौचालय को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। व्यापार संघ विरोध में उतर आया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक से दो दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी संजय सिंह और जेवर चौकी प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू गर्ग ने बताया कि अगर शौचालय को स्थानांतरित किया जा रहा है तो आस्था की जीत है।

अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी गल्ला मंडी व्यापार संघ ने शौचालय स्थानांतरण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। व्यापार संघ के संरक्षक कुलदीप पंडित ने चेतावनी दी है कि यदि शौचालय को वहां से हटाया गया तो सभी व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में मामला और तूल पकड़ सकता है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )