• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में 10 अगस्त से 12 अगस्त तक आठों मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

आठों मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने भव्यता से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया। कृष्णा नगर मंडल में मामूरा चौराहे से बिजली घर सेक्टर 66 तक, शहीद भगत सिंह मंडल में भंगेल पुलिस चौकी से सेक्टर 93 गेझा चौक तक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में द मिलेनियम सेक्टर 119 से डीपीएस सेक्टर 122 तक, अटल बिहारी वाजपेई मंडल में थाना सेक्टर 49 से हनुमान मूर्ति बरौला तक, महाराणा प्रताप मंडल में सीएनजी पंप गिझोड़ से मानस हॉस्पिटल सेक्टर 34 तक, सरस्वती शिशु मंदिर मंडल में एच ब्लॉक मार्केट से सब्जी मंडी सेक्टर 12 तक, सैनिक विहार मंडल में स्टेलर ग्रीन पार्क से सदरपुर तक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सब माल से विनायक हॉस्पिटल तक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है

आज महाराणा प्रताप मंडल की तिरंगा यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया की विशेष उपस्थिति रही।
समापन पर श्री सतेंद्र सिसोदिया और श्री महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

श्री सतेंद्र सिसोदिया जी ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है, हमारी पहचान है। इसे ऊँचा रखना हर भारतवासी का कर्तव्य है। यह यात्रा न केवल हमारे वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने का भी माध्यम है। हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

यात्रा में आए कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को श्री महेश चौहान जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए प्रेरणा का दिन है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि हम स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें। तिरंगा यात्रा उनके त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इसी जोश और समर्पण भाव के साथ राष्ट्र सेवा में लगे रहना चाहिए।

तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों के साथ इन यात्राओं ने पूरे नोएडा में राष्ट्रप्रेम की लहर दौड़ा दी। 🇮🇳

यात्राओं में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, मदन चौहान, पूर्व विधायिका विमला बाथम, बिजेंदर नगर, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी योगेंद्र चौधरी, चंदगी राम यादव,अमित त्यागी,महेश अवाना, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु, गणेश जाटव,डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, प्रदीप चौहान,नीरज चौधरी,शशिधर उपाध्याय, गौतम शर्मा,मनीष तिवारी, सत्यनारायण महावार, रामकिशन यादव, रामनिवास यादव, राजकुमार झा, अर्पित मिश्रा, रविकांत मिश्रा,
मनोज चौहान, भूपेश चौधरी,राहुल शर्मा,देवेंद्र भदौरिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )