• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा लोकमंच द्वारा रविवार 3 मई को एमिटी युनिर्वसिटी में नोएडा आई केयर का शानदार आगाज


नोएडा। मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी स्वच्छ शहर, सशक्त सभ्यता एक साफ़ शहर केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं होता बल्कि यह जागरूक नागरिकों, स्वस्थ समाज और सशक्त सभ्यता की पहचान होता है। इसी भावना के साथ नोएडा लोकमंच द्वारा रविवार 3 मई को एमिटी युनिर्वसिटी में नोएडा आई केयर का शानदार आगाज करने जा रहा है इसको लेकर सेक्टर 15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान लोकमंच के महासिचव महेश सक्सेना ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं। यह पहल न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ा रही है, बल्कि नागरिकों में सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न कर रही है। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को और सुंदर व स्वच्छ,सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। महेश सक्सेना ने बताया किनोएडा आई केयर पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, नागरिक जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर, एनजीओ, शैक्षणिक संस्थानों एवं आम नागरिकों—को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।
इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष एवं पहल के सूत्रधार प्रभात कुमार ने कहा कि यह मंच आम नागरिकों को शहर के विकास से जोड़ते हुए जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।अभियान के प्रमुख सदस्य ऋषि प्रताप सिंह ने बताया किइस पहल के माध्यम से नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जागरूक शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। नोएडा में पहली बार दो हजार वालंटियर एक साथ मिलकर इस पहल का शुभारंभ करेगें कार्यक्रम में कई विशिष्अ अतिथि शामिल होगें।कार्यक्रम में भाग लेने वाले करी एक हजार से ज्यादा वालंटियर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं बाकी जो आनलाइन रजिस्ट्रेशन नही करा पाएं वो मौके पर करा सकते है। सभी के लिए टी शर्ट की व्यवस्था है आयोजक मंडल की टीम ने बताया कि सभी समय से पहुंचे कार्यक्रम 10 बजे प्रारंभ हो जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विनोद पांडेय, ब्रह्मपाल नागर, डॉ. प्रवीण, प्रभाकर , विकास डब्लिस, राजेश्वरी त्यागराजन,एनपी सिंह,रंजन तोमर,पूनम सिंह,सुनीता खटाना,अशोक शर्मा,प्रिंस शर्मा, अमित , दिलीप समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )