• Sun. Feb 1st, 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: देवला गांव में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने देवला गांव में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। प्राधिकरण ने लगभग 6,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसमें तीन फार्म हाउस और कई अवैध प्लॉट शामिल थे। इन निर्माणों की अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये थी।

यह कार्रवाई गुरुवार को की गई, जिसमें प्राधिकरण की टीम, वर्क सर्कल-3 के प्रभारी, वरिष्ठ प्रबंधक, भूलेख विभाग और नोएडा पुलिस के 250 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। टीम ने छह जेसीबी और ट्रिपर की मदद से दो घंटे में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद अवैध निर्माणों को नहीं हटाए जाने पर की गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भूमि को खरीदने से पहले प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों से बचें।

इस अभियान में महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, नागेंद्र सिंह, राजेश गौतम, विनोद शर्मा, सन्नी यादव, नरोत्तम सिंह और रतिक सहित अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)