• Sun. Feb 1st, 2026

ग्रेटर नोएडा में खनन माफिया का आतंक: प्राधिकरण की टीम पर गोलीबारी और जेसीबी से हमला

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई प्राधिकरण की टीम पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान माफियाओं ने टीम पर गोलियां चलाईं और जेसीबी मशीन से वाहन को पलटने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण की टीम अवैध खनन की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद माफियाओं ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और जेसीबी मशीन से उनके वाहन को पलटने की कोशिश की। इस हमले में टीम के सदस्य बाल-बाल बचे।

पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में तारिफ, रिंकू, शिवनारायण, ललित, अमित, गोलू, पंकज, शकील, असद, आसिफ, पप्पू, फजलू, फारुख, वकील, किशनपाल, हरिओम शर्मा, पुरषोत्तम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना क्षेत्र में खनन माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है। प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ही ऐसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)