• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Greater Noida News : लुहारली टोल प्लाजा पर युवक ने की तोड़फोड़, फावड़े से तोड़े CCTV, मैनेजर बोला- ‘शराब के नशे में…’

Report By : ICN Network

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर गुरुवार तड़के एक युवक द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोपी की पहचान दीपक नामक युवक के रूप में हुई है, जो घटना के समय शराब के नशे में धुत था। टोल प्लाजा के मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने टोल प्लाजा कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता की और फिर फावड़े से CCTV कैमरे तोड़ डाले, साथ ही केबल भी काट दी।

Greater Noida News : सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक फावड़े से कैमरों को नुकसान पहुंचाता साफ नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के दौरान कोई शारीरिक मारपीट नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक पहले टोल प्लाजा पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत रह चुका है। फिलहाल उसके खिलाफ धमकी देने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े…

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )