Report By : ICN Network
Noida News : सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से चोरी की तीन कारें, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
Noida News : मुठभेड़ की पूरी घटना
सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की कारों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम जब वहां पहुंची और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना और गोलू उर्फ रवि जाटव के रुप में हुई है। वहीं, कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीसरे बदमाश नवीन को गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल (.32 बोर), एक तमंचा (.315 बोर), कारतूस और तीन चोरी की कारें (थार, स्कॉर्पियो सहित) बरामद की हैं। इनमें से बरामद थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों के संबंध में पहले से विभिन्न थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
यह भी पढ़े…

