• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदना हुआ महंगा, सभी कैटेगरी में दरें औसतन 5% बढ़ीं – जानें अब कितने में मिलेगा प्लॉट

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा में अब भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो गया है। वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई भूखंड आवंटन दरें लागू कर दी हैं, जिसमें सभी श्रेणियों में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मार्च में हुई 138वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी सहित कुल 19 सेक्टरों को ए-श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भूखंडों की नई दरें 49,588 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई हैं। इन सेक्टरों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौ प्रमुख सेक्टर भी शामिल हैं। वहीं, सबसे कम दर 33,481 रुपये प्रति वर्गमीटर सेक्टर-11, 17 और 20 में निर्धारित की गई है।

इस बार सिर्फ आवासीय नहीं, बल्कि व्यावसायिक और बिल्डर परियोजनाओं की दरों में भी इजाफा किया गया है। व्यावसायिक भूखंडों के लिए नई दर 69,932 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है, जबकि बिल्डर परियोजनाओं के लिए यह 57,218 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है।

बी, सी और डी श्रेणियों में आने वाले अन्य सेक्टरों की दरें क्रमश: 45,774 रुपये, 43,231 रुपये और 33,481 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि बिल्डर प्रोजेक्ट्स के लिए भी वही सेक्टर चुने गए हैं, जो ए श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, जिनमें अल्फा, गामा, बीटा, डेल्टा, स्वर्णनगरी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टर शामिल हैं।

इस बढ़ोतरी से ग्रेटर नोएडा में निवेश करने वाले लोगों को अब अपनी जेब और थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)