• Wed. Feb 4th, 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए खुशखबरी: पार्कों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब दो लाख निवासियों को अब अपने आसपास के पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले जैसी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। सेक्टर-2, 3, 10, 12, 16, इकोटेक-12, टेकजोन-4 और नॉलेज पार्क-5 सहित कुल 60 पार्कों में यह व्यवस्था की जाएगी।

इस परियोजना पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा और एक महीने के भीतर इसका टेंडर जारी किया जाएगा। पहले से ग्रेटर नोएडा ईस्ट में इन सुविधाओं को शुरू किया जा चुका है और अब खराब उपकरणों की मरम्मत भी की जा रही है।

अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे लोग बिना किसी खर्च के नजदीकी पार्क में व्यायाम और बच्चों के लिए मनोरंजन का लाभ ले सकें।

इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के बजट में हरियाली बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्राधिकरण द्वारा 20 से अधिक थीम पार्कों को विकसित करने की योजना है, जिनमें साइंस पार्क, आयुर्वेद पार्क और चिल्ड्रन पार्क प्रमुख हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)