• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अनंत राधिका की शादी से पहले गृह शांति की हुई पूजा,अंबानी परिवार की बहु ट्रेडिशनल ड्रेस में आई नजर

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले गृह शांति पूजा हुई। यह पूजा राधिका मर्चेंट के मुंबई स्थित घर पर हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस वीडियो में राधिका अपनी बहन अंजली मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं।

गृह शांति पूजा में राधिका ने साउथ इंडियन साड़ी पहनी है, जिसके साथ मराठी मुल्गी की तरह नथ पहनकर वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टीका पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मुकेश अंबानी ने डेविड बेकहम को भेजा न्योता

अनंत-राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)