• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: ई-स्कूटर पार्ट खरीदने व बेचने वाली कंपनी में 1.66 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

राज्य कर विभाग की गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने सूरजपुर-कासना रोड पर स्थित ई-स्कूटर पार्ट खरीदने व बेचने वाली कंपनी में 1.66 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। संयुक्त आयुक्त संजय कुशवाहा ने बताया कि फर्म ई-स्कूटर के पार्ट खरीदने व बेचने का काम करती है।.

इसमें जीएसटी चोरी होने की जांच की गई। डाटा विश्लेषण में पता चला कि कंपनी ने वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ की खरीद की और 1.66 करोड़ की आईटीसी क्लेम की गई। जो बोगस फार्म से की गई। जांच के बाद कंपनी ने 1.26 करोड़ का जुर्माना जमा करा दिया है। देर रात तक कंपनी के खिलाफ जांच चलती रही। उन्होंने बताया कि टीम जून में 38.38 करोड़ का जुर्माना जमा करा चुकी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )