• Thu. Apr 9th, 2026

गुरुग्राम विवि ने दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं में किया बदलाव

ByAnkshree

Dec 16, 2025
गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 की परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधनों की अधिसूचना जारी की है। पत्र के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के डेटशीट में आंशिक बदलाव किए गए हैं। स्नातकोत्तर की छह परीक्षा अब दिसंबर में न होकर जनवरी में आयोजित की जाएंगी। संशोधित तालिका में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (इंटीग्रेटेड) के रि-एपियर पेपर्स, मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन) के कुछ विषय और अन्य कंपार्टमेंट की परीक्षाएं अब जनवरी में होंगी। उदाहरण के लिए बिजनेस ऑर्गनाइजेशन, मीडिया लॉज और एथिक्स, बिजनेस मैथेमेटिक्स और बिजनेस कम्युनिकेशन स्किल्स के पेपर की तिथियां और सत्र स्पष्ट किए गए हैं।

कुछ परीक्षाएं केवल विशेष बैच के लिए रद्द या अपवाद के साथ अंकित हैं। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों, विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारी और समरथ कार्यालय को सूचित करने के साथ विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )