• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, अनुप्रिया नगर ने उठाया कदम

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वायरल भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से चर्चा में आए सुनील लोधी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। बचपन से आंखों की रोशनी न देख पाने वाले सुनील के इलाज के लिए फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर आगे आई हैं।

अनुप्रिया ने सुनील के लिए मुंबई में आंखों के डॉक्टर से कंसल्टेशन की अपॉइंटमेंट बुक कर ली है। सुनील के मुंबई लौटने के बाद उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाया जाएगा और इलाज की संभावनाओं पर आगे फैसला होगा।

सुनील पहले ट्रेनों में गाना गाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। उनकी आवाज ने अनुप्रिया का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें फिल्म से जुड़ने का मौका मिला। उनका भजन वायरल होने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए।

सुनील की आंखों के इलाज में मध्य प्रदेश सरकार भी मदद का भरोसा दे चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के दौरान उनके मेडिकल ट्रीटमेंट में सरकारी मदद की बात कही गई थी।

अनुप्रिया ने कहा कि सुनील लोगों का प्यार महसूस तो कर सकते हैं, लेकिन उसे देख नहीं सकते। वह चाहती हैं कि इलाज के बाद सुनील अपनी आंखों से लोगों का यह प्यार देख पाएं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)