• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP मुज़फ्फरनगर -टीबी के 40 मरीजों को किए गए पुष्टाहार वितरित

मुज़फ्फरनगर । रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा टी.बी. से ग्रस्त 40 बच्चो के लिए राशन वितरण का आयोजन रेड क्रॉस भवन जिला अस्पताल में किया गया I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ महावीर सिंह फौजदार जिला चिकित्सा अधिकारी और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लोकेश चंद्र टीवी विभाग अधिकारी थे

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की I क्लब अध्यक्ष रो० प्रगति कुमार ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा I I क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो० सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब ने पहले भी बच्चो को राशन वितरण किया है i कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन दीपक सिंगल, रोटेरियन प्रशांत गुप्ता एवं रोटेरियन परविंदर सिंह जी रहे I प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन प्रशांत गुप्ता एवं रोटेरियन परविंदर सिंह जी ने 5-5 बच्छों को गोद लेने की घोषणा की I इस कार्यक्रम मेंरो विनय सिंघल, रो शैलेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष आदि सदस्य उपस्थित रहे I क्लब सचिव रो राज कुमार गुप्ता ने आने वाले सभी रोटेरियन सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)